दलाई लामा ने किया प्रार्थना का आयोजन

प्रार्थना समारोह में दलाई लामा के साथ तिब्बतियों के चारों प्रमुख संप्रदायों के सभी प्रमुख धार्मिक नेताओं ने हिस्सा लिया। तिब्बत की निर्वासित सरकार के प्रवक्ता ने कहा, "चीनी दमन के दौरान मारे गए लोगों की याद में प्रार्थना आयोजित की गई। इसके अलावा प्रार्थना का आयोजन मार्च 1959 के तिब्बत विद्रोह की याद में भी की गई।"
प्रवक्ता ने कहा कि ल्हासा शहर में मार्शल लॉ में मारे गए लोगों और आज भी तिब्बत की जेलों में बंद लोगों के लिए यह विशेष प्रार्थना आयोजित की गई। प्रार्थना का आयोजन निर्वासित सरकार के धर्म और संस्कृति विभाग ने किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications