बन सकती है गैर कांग्रेसी, गैर भाजपाई सरकार : बर्धन
बर्धन ने समाचार चैनल सीएनएन-आईबीएन पर 'डेविल्स एडवोकेट' में करण थापर को दिए सक्षात्कार में कहा, "हम नंबर एक होंगे, कांग्रेस नंबर दो होगी और भाजपा नंबर तीन होगी।"
जब उनसे पूछा गया कि क्या भाजपा को सत्ता से बाहर रखने के लिए वह संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) की सरकार को समर्थन करेंगे तो कम्युनिस्ट नेता ने कहा कि वे विपक्ष में बैठना पसंद करेंगे।
उन्होंने कहा, "उन्हें सरकार चलाने दीजिए। हम विपक्ष में बैठेंगे। हम चुनावी गठबंधनों और चुनाव बात की स्थिति को देखते हुए सोचते हैं कि गैर कांग्रेसी व गैर भाजपाई सरकार बनेगी।"
उन्होंने कहा कि भाजपा सत्ता में नहीं आएगी। वह तीसरे स्थान पर आएगी।
जब उनसे पूछा गया कि क्या वह राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी प्रमुख शरद पवार या फिर राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख लालू प्रसाद के नेतृत्व में सरकार बनी तो समर्थन करेंगे। इस भी उन्होंने कहा कि वह विपक्ष में बैठना पसंद करेंगे।
उन्होंने कहा कि पवार की पार्टी और उड़ीसा में बीजू जनता दल तीसरे मोर्चे में शामिल होगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications