इराक में आत्मघाती हमले में 28, 54 घायल (लीड-2)

बगदाद, 8 मार्च (आईएएनएस)। इराक की राजधानी बगदाद में पुलिस भर्ती केंद्र के बाहर रविवार को किए गए एक आत्मघाती हमले में कम से कम 28 लोगों की मौत हो गई और 54 घायल हो गए।

समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार मोटरसाइकिल पर सवार आत्मघाती हमलावर ने पुलिस भर्ती केंद्र के बाहर खुद को उड़ा दिया। गृह मंत्रालय के अनुसार मरने वालों में कई पुलिसकर्मी शामिल हैं।

यह हमला आयल एंड वाटर रिसोर्स मंत्रालय के नजदीक किया गया। हमले के वक्त काम की तलाश में सैकड़ों लोग भर्ती केंद्र के बाहर जमा थे।

एक प्रत्यक्षदर्शी ने कहा कि धमाका इतना शक्तिशाली था कि उसकी आवाज पूरे पूर्वी बगदाद में सुनी गई। हमले के बाद गोलीबारी की आवाजें सुनाई दीं और उसके बाद हेलीकाप्टर और एंबुलेंस को बचाव हेतु घटनास्थल पर पहुंचते हुए देखा गया।

घायलों को कनाडियन अस्पताल व इब्न नाफिस अस्पताल और नजदीक के अन्य अस्पतालों में भर्ती कराया गया। यह हमला इधर कई महीनों के दौरान बगदाद में हुए हमलों में सबसे घातक था।

भर्ती केंद्र पर इसके पहले भी हमला किया जा चुका है। दिसंबर 2008 में इस केंद्र के बाहर हुए दो बम विस्फोटों में 15 लोगो की मौत हो गई थी। वर्ष 2005 में भर्ती केंद्र के बाहर दो महिलाओं ने अपने आप को उड़ा दिया था, इस हमले में 40 अन्य लोगों की मौत हो गई थी।

इराकी गृह मंत्रालय में कार्रवाई अभियानों के प्रमुख, पुलिस जनरल अब्देल करीम खलाफ ने हाल में की गई हमले की घटनाओं के मद्देनजर रविवार को कहा कि ये घटनाएं संकेत करती हैं कि अलकायदा ने अपनी ताकत फिर से जुटा ली है।

खलाफ ने रविवार को डीपीए को बताया, "अलकायदा बगैर किसी योजना और बगैर किसी लक्ष्य के हमले को अंजाम दे रहा है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+