ग्रेटर नोएडा में ट्रक से कुचलकर 3 की मौत
ग्रेटर नोएडा, 8 मार्च (आईएएनएस)। ग्रेटर नोएडा के दादरी में जीटी रोड पर स्थित बाधपुरा ब्रिज पर रविवार दोपहर एक मिनी ट्रक की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गई।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतकों की पहचान फजलू (10), कासिम (16) और मोहसिन (20) के रूप में हुई।
घटना के बाद पुलिस शवों को थाने ले जाना चाहती थी लेकिन क्रोधित भीड़ ने ट्रैफिक जाम कर दिया और मृतकों के परिवार वालों को मुआवजा देने की मांग की।
सर्किल अफसर त्रिगुण विसेन ने घटनास्थल पर पहुंचकर प्रदर्शन कर रहे लोगों को आश्वासन दिया कि उनकी मांगों पर विचार किया जाएगा। इसके बाद ही मामला शांत हुआ।
शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मिनी ट्रक के ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने मिनी ट्रक को जब्त कर लिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications