निष्कासित माकपा सांसद की और राज उजागर करने की धमकी
कुट्टी ने आईएएनएस को टेलीफोन के माध्यम से कहा कि उचित समय आने पर वह राज उजागर करेंगे। अभी वह सही समय का इंतजार कर रहे हैं।
एक मलयाली टीवी चैनल पर साक्षात्कार के दौरान गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी की विकास संबंधी पहल की प्रशंसा करने के कारण 17 जनवरी को कुट्टी को पार्टी से निलंबित कर दिया गया था।
कुट्टी ने बाद में स्पष्ट किया कि उन्होंने मोदी की सांप्रदायिक नीति को स्वीकृति नहीं दी।
कुट्टी ने आरोप लगाया कि उनका निष्कासन मुख्यमंत्री वी.एस.अच्युतानंदन और केरल माकपा सचिव पिनारई विजयन के संघर्ष का नतीजा है।
उन्होंने कहा कि यदि पार्टी मेरे कार्य को अनुशासनहीनता के रूप में देखती है तो उसे राज्य के सहकारी मंत्री जी.सुधाकरन को भी निलंबित करना चाहिए जो एक से अधिक बार अच्युतानंदन की आलोचना कर चुके हैं।
सांसद ने कहा कि यदि हड़ताल के खिलाफ बोलना अपराध है तो वह दोबारा बोलेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications