लिट्टे को 50 वर्ग किमी. क्षेत्र में सीमित करने का दावा (लीड-1)
रक्षा मंत्रालय ने कहा कि लिट्टे अब केवल 50 किलोमीटर के दायरे में सिमट गया है। उसने मुल्लईतिवु जिले में आगे घुसपैठ करने की कई कोशिशें की लेकिन सेना ने उसके सभी प्रयास विफल कर दिए।
मंत्रालय ने कहा कि सेना ने विद्रोहियों की सारी कोशिशों को नाकाम कर दिया और शुक्रवार की सुबह से इस कार्रवाई में 100 से अधिक लिट्टे विद्रोही मारे गए जबकि कई अन्य घायल हो गए। भारी मात्रा में हथियारों के साथ विद्रोहियों के 30 शव बरामद किए गए हैं।
मंत्रालय के मुताबिक लिट्टे विद्रोही पलामथलन और पुथक्कुडियिरुप्पा के उत्तर में सेना के खिलाफ हमले की तैयारी कर रहे थे। इन 200 से अधिक विद्रोहियों में आत्मघाती और समुद्री टाइगर भी शामिल थे।
मंत्रालय ने कहा कि हाल की जंग में यह पहली बार है जब लिट्टे ने अपने शीर्ष लड़ाकुओं को जंग में उतारा है।
रक्षा मंत्रालय ने अपने सैनिकों के संभावित नुकसान के बारे में कोई टिप्पणी नहीं की है। लिट्टे से भी इस संबंध में कोई बयान नहीं दिया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications