इराक में आत्मघाती हमले में मरने वालों की संख्या 30 हुई (लीड-1)
बगदाद, 8 मार्च (आईएएनएस)। इराक की राजधानी बगदाद में स्थित पुलिस भर्ती केंद्र के बाहर रविवार को किए गए एक आत्मघाती हमले में मरने वालों की संख्या 30 हो गई है।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार मोटरसाइकिल पर सवार आत्मघाती हमलावर ने पुलिस भर्ती केंद्र के बाहर खुद को उड़ा दिया। गृह मंत्रालय के अनुसार मरने वालों में कई पुलिसकर्मी शामिल थे।
यह हमला आयल एंड वाटर रिसोर्स मंत्रालय के नजदीक किया गया।
एक प्रत्यक्षदर्शी ने कहा कि धमाका इतना शक्तिशाली था कि उसकी आवाज पूरे पूर्वी बगदाद में सुनी गई। हमले के बाद गोलीबारी की आवाजें सुनाई दीं और उसके बाद हेलीकाप्टर और एंबुलेंस को बचाव हेतु घटनास्थल पर पहुंचते हुए देखा गया।
घायलों को कनाडियन अस्पताल व सद्र सिटी अस्पताल ले जाया गया।
इराकी गृह मंत्रालय में कार्रवाई अभियानों के प्रमुख, पुलिस जनरल अब्देल करीम खलाफ ने हाल में की गई हमले की घटनाओं के मद्देनजर रविवार को कहा कि ये घटनाएं संकेत करती हैं कि अलकायदा ने अपनी ताकत फिर से जुटा ली है।
खलाफ ने रविवार को डीपीए को बताया, "अलकायदा बगैर किसी योजना और बगैर किसी लक्ष्य के हमले को अंजाम दे रहा है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications