महिला उत्पीड़न पर कार्रवाई न होने से महिला संगठन चिंतित
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर पुलिस कन्ट्रोल रूम में पुलिस अधिकारियों और महिला प्रतिनिधियों की हुई बैठक में महिला उत्पीड़न पर गहन विचार विमर्श हुआ। महिला प्रतिनिधियों का कहना है कि भोपाल में सिर्फ एक महिला थाना है। जिसके चलते महिला समस्याओं की ठीक तरह से सुनवाई नहीं हो पाती, इसलिए जरूरी है कि पुलिस प्रशासन इस दिशा में सकारात्मक पहल करे।
वूमन राइट्स काउन्सिल की ओर से दिए गए सुझाव में कहा गया है कि हर थाने में एक महिला डेस्क बनाई जाए जिसमें महिला पुलिस कर्मियों के साथ एक प्रभारी और प्रतिष्ठित महिलाओं को शामिल किया जाए। महिलाओं के साथ घटित होने वाले अपराधों को दर्ज करने में भी देर नहीं की जाना चाहिए।
महिला संगठनों ने पुलिस कार्रवाई पर भी असंतोष जताते हुए कहा कि शारीरिक अत्याचार की शिकार महिलाओं की रिपोर्ट लिखने की बजाए उन्हें महिला थाना से राज्य महिला आयोग का एक आवेदन पत्र थमाकर चलता कर देता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications