बीजद व भाजपा का अलग होना सुखद : करात

करात ने रविवार को यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, "मुझे इस बात पर खुशी है कि बीजद ने भाजपा और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) से अपना नाता तोड़ लिया है। पोलित ब्यूरो सदस्य सीताराम येचुरी उड़ीसा के मुख्यमंत्री व बीजद प्रमुख नवीन पटनायक और अन्य नेताओं से मिलने वाले हैं।"

करात की टिप्पणी ऐसे समय में आई है, जब उड़ीसा के माकपा और भाकपा (भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी) के नेताओं ने भाजपा द्वारा समर्थन वापस लेने के बाद उड़ीसा सरकार को समर्थन देने का संकल्प लिया।

करात ने कहा कि येचुरी बातचीत के लिए भुवनेश्वर निकल चुके हैं और उनके लौटने के बाद किसी गठबंधन पर निर्णय लिया जाएगा।

करात ने कहा, "हम गठबंध के बारे में कोई फैसला करने के लिए 14 मार्च को दोबारा मिलेंगे।"

करात ने कहा, "यह एक अच्छी घटना है। कंधमाल में ईसाइयों पर हमले के बाद हमारे नेताओं ने नवीन पटनायक से मुलाकात की थी और उनसे कहा था कि भाजपा का साथ बनाए रखना उनके लिए बहुत महंगा साबित होगा।"

करात ने कहा कि बीजद माकपा के साथ पिछले कुछ दिनों से संपर्क में था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+