दक्षिण भारत में वोट के लिए पैसे का चलन!
सेंटर फॉर मीडिया स्टडीज (सीएमएस) की ताजा रिपोर्ट के अनुसार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और उसके सहयोगी दलों के प्रभाव वाले राज्यों में वोट के बदले पैसे का चलन ज्यादा है हालांकि कांग्रेस शासन वाले राज्यों में स्थिति कुछ बेहतर है।
सीएमएस ने 19 राज्यों में 41,000 मतदाताओं के बीच सर्वेक्षण किया। सर्वेक्षण के अनुसार दक्षिण के अलावा यदि दिल्ली की बात की जाए तो यहां भी 25 फीसदी मतदाता को मतदान के लिए पैसे मिलते हैं।
सीएमएस ने वर्ष 2008 में 19 राज्यों के 18,000 मतदाताओं से और 2007 में गरीबी रेखा से नीचे (बीपीएल) गुजर-बसर करने वाले 23,000 परिवारों से बातचीत की थी।
अध्ययन के अनुसार राष्ट्रीय स्तर पर जो सैंपल मिले, उसके अनुसार 22 फीसदी मतदाता वोट के लिए पैसे लेते हैं वहीं बीपीएल श्रेणी में 37 फीसदी ऐसे लोग आते हैं।
कुछ राज्यों के परिणाम बेहद चौंकाने वाले हैं। मसलन आंध्र प्रदेश में बीपीएल श्रेणी के 94 फीसदी, तमिलनाडु के 78, कर्नाटक व छत्तीसगढ़ के 73, असम के 56 और उड़ीसा के 50 फीसदी मतदाता वोट के लिए पैसे लेते हैं।
सीएमएस के अनुसार राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) शासित राज्यों में 27 फीसदी मतदाता वोट के लिए पैसे लेते हैं, वहीं संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) शासित राज्यों में ऐसे 21 फीसदी मतदाता पाए गए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications