कांग्रेस ने निर्वाचन आयोग से की बसपा की शिकायत
प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता अखिलेश प्रताप सिंह ने रविवार को आईएएनएस को बताया कि हमने सीईसी से फैक्स भेजकर शिकायत की है कि हाथी बसपा का चुनाव चिन्ह है और चुनाव से पहले जिस तरह से पार्को और स्मारकों में हाथी की मूर्तियां लगाई जा रही हैं वह आदर्श आचार संहिता का घोर उल्लंघन है।
उन्होंने बसपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि राजधानी के पार्को एवं स्मारकों में सैकड़ों हाथियों की मूर्तियां स्थापित की जा चुकी हैं और सैकड़ों स्थापित की जा रही हैं।
सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने सीईसी से मांग की है कि वह लोकसभा चुनाव से पहले हाथी की मूर्तियों की स्थापना पर तत्काल रोक लगाए।
कांग्रेस सुल्तानपुर से वर्तमान सांसद और आगामी लोकसभा चुनाव में बसपा के प्रत्याशी ताहिर खान द्वारा गत चार मार्च को एक जुलूस में असलहों का प्रदशर्न किए जाने के मामले की फिर से सीईसी से शिकायत करेगी।
प्रवक्ता ने कहा कि निर्वाचन आयोग के जांच के निर्देश पर स्थानीय प्रशासन ने जांच के नाम पर लीपापोती कर सांसद ताहिर को बचाते हुए उनके दो समर्थकों के खिलाफ ही मामला दर्ज किया। कांग्रेस चुप न बैठते हुए दोबारा सीईसी से इसकी शिकायत करेगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications