अफगानिस्तान युद्ध नहीं जीत रहा अमेरिका : ओबामा (लीड-1)

समाचार पत्र 'न्यूयार्क टाइम्स' ने रविवार को खबर दी कि एक साक्षात्कार के दौरान संवाददाता के यह पूछे जाने पर कि क्या अमेरिका अफगानिस्तान में जीत रहा है? ओबामा ने सपाट उत्तर दिया,"नहीं।"

न्यूयार्क टाइम्स के अनुसार ओबामा ने कहा कि इराक में सफलता इसलिए मिली क्योंकि आतंकवादी अल कायदा के अधिक कट्टरपंथी धड़े से दूर हो गए थे।

ओबामा ने कहा कि यदि आप जनरल पेट्रस से बात करेंगे तो वह तर्क देंगे कि इराक में सफलता उन लोगों तक पहुंचने और शामिल करने से मिली जिनको इस्लामी कट्टरपंथी माना जाता है लेकिन ये लोग अमेरिका के साथ काम करने के इच्छुक हैं क्योंकि इराक में अल कायदा की रणनीति से उनको अलग कर दिया गया है।

उन्होंने कहा कि ऐसी ही कुछ संभावनाएं अफगानिस्तान और पाकिस्तान के क्षेत्रों में हो सकती हैं। ओबाम ने यह भी माना कि अफगानिस्तान की स्थिति अधिक जटिल है।

ओबामा ने कहा कि अफगानिस्तान में स्थिति कहीं अधिक जटिल है। वहां बहुत कम सरकार शासित क्षेत्र है और कबायली स्वतंत्रता का इतिहास रहा है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+