भारत को 30 प्रश्नों का जवाब शीघ्र देना चाहिए : रहमान मलिक
जियो टीवी ने खबर दी है कि इंटरपोल के प्रमुख रोनाल्ड नोब्ले के साथ संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में रहमान ने कहा कि पाकिस्तान जो सबसे महत्वपूर्ण जानकारी चाहता है, वह कसाब सहित अन्य आतंकवादियों की डीएनए रिपोर्ट है।
रहमान ने कहा कि मुंबई हमले में शामिल होने के आरोप में पकड़े गए लोगों की रिमांड अवधि समाप्त होने में मात्र 13 दिन बचे हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान जकीउर रहमान लखवी सहित सभी आरोपियों से पूछताछ कर रहा है।
मलिक ने कहा कि पाकिस्तान ने जांच में भारत को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है और इस्लामाबाद आतंकवादियों से संबंधित जानकारी के लिए इंटरपोल से संपर्क करेगा।
नोब्ले ने कहा कि पाकिस्तान और इसके लोगों को आतंकवादियों ने सबसे अधिक चोट पहुंचाई है और आतंकवाद के खिलाफ युद्ध में विश्व समुदाय पाकिस्तान के साथ है।
इंटरपोल प्रमुख ने मुंबई हमले की पाकिस्तानी संघीय जांच एजेंसी (एफआईए) की जांच की प्रशंसा की और उसकी रिपोर्ट को विस्तृत और पूर्ण बताया।
नोब्ले कहा कि इंटरपोल ने भारत से कोई रिपोर्ट नहीं प्राप्त की है। उन्होंने कहा कि भारत को इस मामले को यथाशीघ्र सुलझाने के लिए पहल करनी चाहिए।
नोब्ले ने कहा कि मुंबई हमले की साजिश का कुछ हिस्सा ही पाकिस्तान में रचा गया। उन्होंने कहा कि भारत सहित सात देशों का उपयोग मुंबई हमले के लिए किया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications