छत्तीसगढ़ में जोगी को छोड़ निराश है हर कांग्रेसी दिग्गज
पिछले विधानसभा चुनावों में हार के लिए राज्य कांग्रेस के कई नेताओं ने जोगी को ही जिम्मेदार ठहराया था। उनका कहना है कि पार्टी को जोगी से अलग भी कुछ सोचना पड़ेगा।
पिछले लोकसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राज्य की कुल 11 सीटों में से 10 पर कब्जा जमाया था। एक मात्र सीट जो कांग्रेस के खाते में आई थी वह भी जोगी की वजह से आई थी। जोगी महासमुंद से विजयी हुए थे।
राज्य में कई टिकट के दावेदार जोगी की तारीफों के पुल बांध रहे हैं। कांग्रेस पार्टी की महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष वाणी राव ने आईएएनएस से कहा, "जोगी का पूरे राज्य और समाज के हर तबके में पकड़ है। पार्टी उनकी किसी भी हाल में उपेक्षा नहीं कर सकती।"
पार्टी के एक सूत्र का कहना है कि समस्या इस बात की है कि इस समय जोगी का कोई विकल्प नहीं है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications