भारतीय एयरफोर्स वन का उद्घाटन इसी महीने

नई दिल्ली, 8 मार्च (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री को अब हवाई सफर में अमेरिकी राष्ट्रपति के एयरफोर्स वन विमान के समान सुविधा उपलब्ध होगी। एक अधिकारी ने कहा कि इस महीने के अंत तक भारतीय एयरफोर्स वन के वायु सेना में शामिल करने की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।

अत्याधुनिक सुरक्षा और संचार उपकरणों से लैस तीन बोइंग बिजनेस जेट वायुसेना के यातायात दल में शामिल होने वाले हैं। राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल के एक समारोह में इन जेट विमानों का उद्घाटन करने की संभावना है।

वायुसेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने नाम गुप्त रखने की शर्त पर आईएएनएस को बताया कि राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और शीर्ष कैबिनेट मंत्रियों के परिवहन के लिए नए जेट विमान मिलने वाले हैं।

इन बोइंग बिजनेस जेट विमानों में राष्ट्रपति या प्रधानमंत्री के लिए एक अलग कक्ष होगा और इनमें कुल 48 लोग सफर कर सकेंगे।

वायु सेना के अधिकारी ने कहा कि तीनों विमानों को देश में उड़ाकर उनका परीक्षण किया जा रहा है। एक विमान राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के परिवहन के लिए उपयोग किया जाएगा तथा दूसरे का प्रयोग विशेष मेहमानों और वरिष्ठ मंत्रियों के परिवहन के लिए होगा। एक विमान को रिजर्व रखा जाएगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+