निजी कंपनियों द्वारा सुरक्षा की मांग से सीआईएसएफ को पहचान का संकट

दरअसल, मुंबई में हुए आतंकवादी हमलों के बाद भारी संख्या में निजी कंपनियों ने अपनी सुरक्षा के लिए सीआईएसएफ की मांग की है और उसे ताज और ओबेरॉय समूह के होटलों सहित 51 कंपनियों से इस बारे में आवेदन प्राप्त हो चुके हैं।

सीआईएसएफ के महानिदेशक एन. आर. दास ने आईएएनएस से कहा, "इसको देखते हुए हमें अपनी पहचान बनाए रखने की चुनौती पैदा हो गई है।"

सरकार ने पिछले माह सीआईएसएफ (संशोधन) विधेयक 2008 को मंजूरी दे दी जिसमें निजी क्षेत्र भी सीआईएसएफ से अपनी सुरक्षा की मांग कर सकते हैं। इससे पहले सीआईएसएफ केवल सार्वजनिक और निजी-सार्वजनिक कंपनियों को ही सुरक्षा मुहैया करवाता रहा है।

इस बल के एक लाख से अधिक जवान पूरे देश में हवाईअड्डों, दिल्ली मेट्रो, बंदरगाहों और अन्य महत्वपूर्ण जगहों पर तैनात है।

दास ने कहा, "हम अपने आप में एक अद्भुत बल हैं और हम किसी भी चीज के लिए किसी दूसरे पर निर्भर नहीं है। लेकिन हां, अब हमारे सामने अपनी छवि बनाए रखने की चुनौती है।"

इंडो-एशियन न्यूज सविस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+