'आतंकियों के निशाने पर तिरुपति'

चिदंबरम ने कहा कि देश के खुफिया तंत्र ने इस बात की पुख्ता जानकारी दी है कि आतंकवादी तिरुपति पर हमला करने की योजना बना रहे हैं।
हैदराबाद में मुख्यमंत्री वाईएस राजाशेखर रेड्डी के साथ राज्य की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा के दौरान चिदंबरम ने यह बात कही।
चिदंबरम ने राज्य सरकार को तिरुपति मंदिर और शहर की सुरक्षा बढ़ाने को कहा है। उन्होंने सुझाव दिया है कि तिरुमाला मंदिर तक जाने वाले रास्तों में से एक या दो रास्ते ही आम लोगों के लिए खोले जाएं। केंद्र सरकार से प्राप्त जानकारी के मुताबिक तिरुपति मंदिर कई आतंकवादी संगठनों के निशाने पर है।


Click it and Unblock the Notifications