फ़ायरिंग में युवक की मौत, कुछ जगह 'कर्फ़्यू'

फ़ायरिंग में युवक की मौत, कुछ जगह 'कर्फ़्यू'

भारत प्रशासित जम्मू-कश्मीर में श्रीनगर में कुछ जगह अघोषित कर्फ़्यू लागू है. पुलिस फ़ायरिंग में एक युवक की मौत के बाद लोगों में रोष है.

सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ है और कई बाज़ारों में दुकानें बंद हैं और बसे भी सड़कों पर नहीं चल रही हैं. उन इलाक़ों में काफ़ी संख्या में पुलिस और अर्धसैनिक बल लगाए गए हैं जिनमें क़ानून व्यवस्था की स्थिति नाज़ुक समझी जाती है.

भारत विरोधी प्रदर्शन, फ़ायरिंग

श्रीनगर के कुछ इलाक़ों में शुक्रवार को दोपहर की नमाज़ के बाद भारत विरोधी प्रदर्शन हुए थे. जब पुलिस ने नौहाटा में प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए फ़ायरिंग की तो एक युवक की मौत हो गई.

पुलिस ने पहले आँसू गैस छोड़ी थी लेकिन जब स्थिति काबू आती नज़र नहीं आई तो पुलिस ने गोलियाँ चलाईं. इस दौरान 22 वर्षीय युवक शाहिद अहमद अहंगार को गोली लगी.

श्रीनगर के एसएमएचएस अस्पताल के एक अधिकारी ने शुक्रवार रात को बीबीसी को बताया था कि शाहिद को छाती में गोली लगी थी. इसके बाद अस्पताल के बाहर भीड़ एकत्र हो गई थी और उन्होंने तोड़फोड भी की थी. पुलिस का कहना था कि नौहाटा मे अनेक पुलिसकर्मियों समेत 15 से अधिक लोग घायल हुए.

इसके बाद श्रीनगर के कई इलाक़ों में अघोषित कर्फ़्यू लगा दिया गया. शाहिद के नमाज़े जनाज़ा के दौरान अनेक लोग एकत्र हुए और उन्होंने भारत विरोधी नारे भी लगाए.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+