Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

वायुसेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, 3 पायलट मरे

IAF Logo
बेंगलुरू। भारतीय वायुसेना का एक विमान 'सारस' शुक्रवार शाम बेंगलुरु के पास बिदड़ी में दुर्घटनाग्रस्‍त हो गया, जिसमें तीन वायुसेना पायलटों की मौत हो गई।

सरकारी स्वामित्व वाली कंपनी 'नेशनल एयरोस्पेस लेबोरेटरीज' (एनएएल) द्वारा निर्मित सारस विमान परीक्षण उड़ान के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हुआ।

आईएएफ के एक अधिकारी ने कहा कि मरने वाले पायलटों में स्क्वोड्रन लीडर इलैराज, विंग कमांडर प्रवीण व विंग कमांडर शाह शामिल हैं।

वायुसेना सूत्रों के मुताबिक विमान बेंगलुरू से 30 किलोमीटर दूर बिदाड़ी के निकट लगभग अपराह्न् 4.05 बजे दुर्घटनाग्रस्त हुआ।

बहु-भूमिका वाला 14 सीटों वाला सारस एक स्वदेशी विमान है। इसे बेंगलुरू की एनएएल द्वारा सैन्य व नागरिक उड्डयन सेक्टर के लिए विकसित किया गया है। एनएएल, वैज्ञानिक व औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) की एक इकाई है।

दुर्घटना की जानकारी मिलने के बाद हैदराबाद से यहां पहुंचे वायुसेना के निदेशक एआर उपाध्या ने बताया, "हमारे छोटे विमान का यह दूसरा नमूना मॉडल अपने नियमित परीक्षण उड़ान पर था। उसी दौरान वह दुर्घटनाग्रस्त हो गया और वायुसेना के तीन युवा पायलटों की दुर्घटना में मौत हो गई। हम मृतकों के परिजनों के प्रति अपनी शोकसंवेदना जाहिर करते हैं।"

इसके पहले एक अधिकारी ने नाम जाहिर न करने की शर्त पर बताया था, "विमान का नया संस्करण अपने नियमित परीक्षण उड़ान पर था। उसने एचएएल के रनवे पर बहुत ही सहज उड़ान भरा था। उड़ान भरने के एक घंटे बाद हमारे एयर ट्रैफिक कंट्रोल से विमान का संपर्क टूट गया। उसके बाद पुलिस के माध्यम से हमें दुर्घटना के बारे में जानकारी मिली।"

दुर्घटना के ठीक 30 मिनट के भीतर वायुसेना का एक बचाव दल दुर्घटनास्थल पर हेलीकॉप्टर के जरिए पहुंच गया और वहां बचाव कार्य में जुट गया।

उपाध्या ने कहा, "वायुसेना के साथ विचार विमर्श के बाद दुर्घटना की जांच का आदेश जारी किया जाएगा। नागरिक उड्डयन के महा निदेशक (डीजीसीए) को जांच की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। दुर्घटना के कारणों के बारे में अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगी। विमान के ब्लैक बॉक्स को ढूढ़ने का प्रयास किया जा रहा है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+