भारत-अमेरिका संबंध और मजबूत होंगे

पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज बुश प्रशासन द्वारा नियुक्त नई दिल्ली में अमेरिकी राजदूत डेविड मलफोर्ड के लौटने के बाद भारत के साथ संबंधों की क्या रूपरेखा होगी, इस बारे में शुक्रवार को संवाददाताओं के प्रश्नों का उत्तर देते हुए विदेश विभाग के प्रवक्ता गार्डन डुगुइड ने कहा कि उनके विचार से भारत-अमेरिका संबंधों के बारे में कुछ करने की आवश्यकता नहीं है।
दोनों देशों के संबंध आने वाले समय में और मजबूत होंगे, अगला राजदूूत कौन होगा इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। उन्होंने कहा,"अमेरिका और भारत के कई साझे हित हैं। हमने रणनीतिक वार्ता आरंभ की है।
अब हम भारत को एक रणनीतिक साझेदार के साथ ही आर्थिक सहयोगी के रूप में देख रहे हैं।" डुगुइड ने कहा कि दोनों देशों के बीच व्यापार बढ़ रहा है। पिछले 10 वर्षो या उससे भी पहले से हम कई मुद्दों पर साथ काम करने में सक्षम रहे हैं और इस परिपाटी को आगे जारी रखा जाएगा।
पेशेवर कामगारों के एच-1बी वीजा पर प्रस्तावित प्रतिबंध के बारे में भारत की चिता के बारे में पूछे जाने पर डुगुइड ने कहा कि भारत-अमेरिका संबंध अधिक मजबूत होंगे और हमारे बढ़ते संपर्को के कारण कोई नकारात्मक नीति नहीं उत्पन्न होगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications