राजनीति में आईआईटी, आईआईएम के पूर्व छात्र

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (आईआईटी) और भारतीय प्रबंधन संस्थानों (आईआईएम) के पूर्व छात्रों द्वारा गठित भारतीय पुनर्निमाण दल (बीपीडी) आगामी लोकसभा चुनावों में पूरे देश में 40 संसदीय क्षेत्रों से अपने प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतारेगा।
बीपीडी की राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्य ओमेंद्र भरत ने कानपुर से टेलीफोन पर आईएएनएस से कहा, "हम सभी चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं। अभी तक हमने केवल आठ उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं।"
आईआईटी-कानपुर से स्नातक भरत ने बताया कि उत्तर प्रदेश की चार सीटों, दिल्ली की दो और आंध्र प्रदेश तथा उड़ीसा से एक-एक सीट के लिए प्रत्याशी के नाम की घोषणा की गई है।
भरत ने कहा कि बढ़ता आतंकवाद और शिक्षा तथा रोजगार जैसे मुद्दे उनके एजेंडे में शीर्ष पर होंगे। दिसम्बर 2006 में गठित बीपीडी ने वर्ष 2007 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनावों में पांच क्षेत्रों से उम्मीदवार खड़े किए थे। पार्टी को किसी क्षेत्र में जीत हासिल नहीं हुई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications