तमिलनाडु में दो दलितों की हत्या

ज़िले के संकरनकुल इलाक़े में स्थित एक मंदिर में पूजा-अर्चना के अधिकार को लेकर दो समुदायों के बीच विवाद चल रहा था.
ज़िले के पुलिस अधीक्षक असरा गर्ग ने बीबीसी को बताया कि घटना शुक्रवार रात 10 बजे की है.
पिछले कुछ समय से मंदिर पर अधिकार को लेकर दो समुदाय के बीच तनाव था.
अभी कोई समस्या है. हमने दोनों समुदाय के लोगों से बात की है. पुलिस बंदोबस्त है. मामला दर्ज किया गया है असरा गर्ग, पुलिस अधीक्षक
| |
इस मामले पर 12 तारीख़ को एक बैठक भी बुलाई गई थी लेकिन शुक्रवार रात ये घटना हो गई. बीबीसी के साथ बातचीत में पुलिस अधीक्षक ने कहा कि स्थिति नियंत्रण में है.
उन्होंने बताया, "अभी कोई समस्या है. हमने दोनों समुदाय के लोगों से बात की है. पुलिस बंदोबस्त है. मामला दर्ज किया गया है."
पुलिस अधीक्षक ने यह भरोसा दिलाया कि तनाव की स्थिति नहीं है और अभियुक्तों की गिरफ़्तारी की कोशिश की जा रही है.


Click it and Unblock the Notifications