कोकीन की तस्करी का नायाब तरीक़ा

उनका कहना है कि 66 वर्षीय व्यक्ति के पास बीयर के छह केन (टिन के डब्बे) और दो स्टूल थे जिनके अंदर कोकीन भरा हुआ था.
पुलिस के बयान में कहा गया है कि अधिकारी इस जांच में लगे हुए हैं कि कहीं सुरक्षा जांच से बचने के लिए पाँव को जान बूझ कर तो नहीं तोड़ा गया है.
दक्षिण अमरीका से यूरोप में तस्करी की जाने वाली कोकीन के लिए स्पेन महत्वपूर्ण प्रवेश-द्वार है.
अध्ययन में पाया गया है कि यूरोप में स्पेन ऐसे देशों में शामिल है जहां कोकीन की सर्वाधिक खपत होती है.
एयरपोर्ट अधिकारी दक्षिण अमरीका से आने वाले जहाज़ों पर कड़ी नज़र रखते हैं.
तस्करी का तरीक़ा
66 वर्षीय व्यक्ति के पास दो स्टूल भी थे जिनके अंदर कोकीन भरा हुआ था
स्पेन की पुलिस का कहना है कि चिली का यह व्यक्ति सैंटियागो से बार्सिलोना आया जिसके पांव पर लगा प्लास्टर पूरी तरह से कोकीन से बना हुआ था.
पुलिस अधिकारी जोज़ अंटोनियो निन ने एक प्रेस को बताया कि इसका पता उस वक़्त लगा जब उस पर एक केमिकल डाला गया. वह केमिकल जब कोकीन के संपर्क में आता है तो उसका रंग चमकीला नीला हो जाता है.
प्लास्टर, केन और स्टूल समेत वह व्यक्ति लगभग पाँच किलो (4.85 किलो) कोकीन चोरी छुपे ले जा रहा था.
पुलिस बयान में कहा गया है कि एक्सरे से पता चलता है कि उसके पांव की टख़ने से ऊपर वाली दोनों हड्डी टीबिया और फ़ाइबूला टूटी हुई है. उसे ऑपरेशन के लिए एक क्लिनिक में भेज दिया गया है.
पुलिस अधिकारी ने कहा इस मामले में यह सुनिश्चित करने के लिए जांच जारी है कि कहीं सुरक्षा जाँच से बचा कर अवैध तरीक़े से कोकीन लाने के लिए पांव को तो नहीं तोड़ा गया था.


Click it and Unblock the Notifications