Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

उड़ीसा में भाजपा-बीजद गठबंधन टूटा

भुवनेश्वर, 7 मार्च (आईएएनएस)। उड़ीसा में एक दशक लंबा भारतीय जनता पाटी (भाजपा) और बीजू जनता दल (बीजद) गठबंधन टूट गया। दोनों पार्टियों ने शनिवार की रात घोषणा की कि वे लोकसभा और विधानसभा चुनाव अलग-अलग लड़ेंगे।

बीजद के प्रमुख और उड़ीसा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने शनिवार रात संवाददाताओं को बताया कि उनकी पार्टी लोकसभा और विधानसभा चुनाव स्वतंत्र रूप से लड़ेगी।

भाजपा और बीजद ने वर्ष 1998, 1999 और 2004 में लोकसभा चुनाव मिलकर लड़ा था। इसके साथ ही वर्ष 2000 और 2004 में हुए विधानसभा चुनाव भी दोनों ने साथ ही लड़े थे।

दोनों विधानसभा चुनावों में बीजद के 84 प्रत्याशी और भाजपा के 63 उम्मीदवार मैदान में थे। लोकसभा चुनाव में बीजद ने 12 सीटों पर और भाजपा ने 9 सीटों पर प्रत्याशी खड़े किए थे।

गठबंधन में समस्या तब उत्पन्न हुई जब बीजद ने इस वर्ष लोकसभा चुनाव में अधिक सीटों की मांग की। जबकि भाजपा सीटों के पुराने बंटवारे के आधार पर ही चुनाव लड़ना चाहती थी।

सीटों के तालमेल को लेकर पटनायक और भाजपा सांसद चंदन मित्रा की बातचीत बेनतीजा रहने के बाद गठबंधन टूटने की औपचारिक घोषणा की गई।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+