गठबंधन को लेकर कांग्रेस-सपा में नूरा कुश्ती जारी (लीड-1)

कांग्रेस महासचिव व उत्तर प्रदेश के प्रभारी दिग्विजय सिंह ने शनिवार को लखनऊ में कहा कि उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी (सपा) के साथ सीटों के तालमेल को लेकर बातचीत जारी है।

उन्होंने कहा, "गठबंधन को लेकर सपा के साथ हमारी बातचीत जारी है। रामपुर, फरूखाबाद और प्रतापगढ़ समेत कम से कम सात सीटों पर हम दोस्ताना संघर्ष करने को तैयार हैं।"

दिग्विजय सिंह के इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए अमर सिंह ने दिल्ली में पत्रकारों से चर्चा में कहा कि उनकी पार्टी को अभी तक औपचारिक तौर पर किसी प्रकार की कोई जानकारी नहीं दी गई है।

उन्होंने कहा, "प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रीता बहुगुणा जोशी की उपस्थिति में मेरी दिग्विजय सिंह से मुलाकात हुई थी जिसमें उन्होंने कहा था कि वह गठबंधन के पक्ष में नहीं हैं, लेकिन आज यदि वह यह कहते हैं कि गठबंधन होगा तो मैं उनका आभार व्यक्त करता हूं।"

अमर सिंह ने कहा कि हमारा गठबंधन यदि नहीं भी होता है तो कांग्रेस से हमारे संबंध मधुर बने रहेंगे। हम कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से सिर्फ एक बार नहीं बल्कि सैकड़ों बार मिलने को तैयार हैं।

उन्होंने कहा कि गठबंधन को लेकर सोनिया गांधी का रूख साफ है लेकिन कांग्रेस के कुछ प्रबंधक उन्हें बरगला रहे हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+