अब प्रिंस चार्ल्स के प्रेमपत्रों की नीलामी
टोरंटो, 7 मार्च (आईएएनएस)। गांधी की यादगार वस्तुओं की बिक्री का मामला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा था कि प्रिंस चार्ल्स द्वारा 30 वर्ष पहले एक कनाडाई महिला को लिखे गए प्रेमपत्र नीलामी के लिए रख दिए गए हैं।
इन छह पत्रों को ऑनलाइन वेबसाइट ईबे पर नीलामी के लिए रखा गया है और इनकी न्यूनतम कीमत 30,000 डॉलर रखी गई है।
चार्ल्स ने ये पत्र मांट्रियल की जनेट जेनकिंस को सन 1975 में वहां स्थित ब्रिटिश वाणिज्य दूतावास में हुई मुलाकात के बाद लिखे थे। उस समय जेनकिंस वहां कार्यरत थीं। चार्ल्स ने ये पत्र सन 1976 से 1980 के बीच ब्रिटेन के शाही लेटरपैड पर लिखे थे।
स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार लास एंजेलिस स्थित एव्रीथिंग रॉयल की मालकिन एलिसिया कैरोल जो इन पत्रों की बिक्री कर रही है का कहना है कि इन पत्रों को पढ़कर प्रिंस चार्ल्स के जनेट के प्रति गहरे लगाव को महसूस किया जा सकता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications