भारत के साथ नए व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर चाहता है नेपाल

काठमांडू, 7 मार्च (आईएएनएस)। भारत और नेपाल अपने 60 वर्ष पुराने व्यापार समझौते पर एक नए मसौदे के तहत हस्ताक्षर चाहते हैं। उम्मीद है कि यह मसौदा भारत में 16 अप्रैल से शुरू हो रहे चरणबद्ध आम चुनावों से पहले तैयार हो जाएगा।

अधिकारियों ने बताया कि इस मसौदे पर एक नए समझौते के तहत भारत में सत्तासीन होने वाली अगली सरकार के साथ हस्ताक्षर किए जाएंगे।

काठमांडू में हुई दो दिवसीय द्विपक्षीय बातचीत में सन 1950 में हुए उस समझौते की समीक्षा की गई जिसे 2012 में नवीकृत किया जाना है। नेपाल की इच्छा है कि नए समझौते में समयावधि बढ़ाई जाए।

नेपाली प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करने वाले नेपाल के वाणिज्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव सूर्य प्रसाद सिलवाल ने आईएएनएस से कहा, "अभी इस समझौते का हर पांचवे वर्ष नवीनीकरण करना पड़ता है। नेपाली निवेशकों का मानना है कि पांच वर्ष का समय निवेश का वातावरण तैयार करने के लिए बहुत कम समय है।"

नेपाल की इच्छा है कि इस अवधि को बढ़ा कर 10 वर्ष कर दिया जाए। इस प्रस्ताव पर दोनों देशों के वाणिज्य सचिवों के बीच बातचीत में चर्चा की जाएगी।

इंडो-एशियन न्यूज सचिव।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+