माकपा केंद्रीय समिति की बैठक में चुनावी रणनीति पर चर्चा (लीड-1)

पार्टी की पोलित ब्यूरो के सदस्य सीताराम येचुरी ने संवाददाताओं से चर्चा में कहा, "बैठक में पार्टी की चुनावी रणनीति को अंतिम रूप दिया जाएगा। साथ ही उम्मीदवारों की सूची पर भी चर्चा की जाएगी।"

पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि माकपा नेताओं का यह मानना है कि लोकसभा के आगामी चुनाव में पार्टी की सीटों की संख्या घटेगी। अलबत्ता ऐसी स्थिति में केंद्र में अपनी भूमिका को लेकर भी बैठक में चर्चा हुई। बैठक में आगे तीसरे विकल्प पर भी चर्चा होगी।

पार्टी सूत्रों के अनुसार केंद्रीय समिति लोकसभा चुनाव में अपनी सीटों को कायम रखने और पश्चिम बंगाल में वाम मोर्चे को मजबूत करने की रणनीति तैयार करेगी।

बहरहाल, यह बैठक ऐसे समय शुरू हो रही है जब पार्टी को अपने मजबूत गढ़ पश्चिम बंगाल और केरल में अपने प्रमुख राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों से कड़ी चुनौतियां मिल रही हैं।

पश्चिम बंगाल में माकपा के नेतृत्व वाले वाम मोर्चे को तृणमूल कांग्रेस-कांग्रेस गठबंधन वाले विपक्षी मोर्चे से कड़ी चुनौती मिल रही है। हाल के दो विधानसभा उप चुनावों में वाम मोर्चे को भारी धक्का लगा है।

केरल में पोन्नानी और कोझीकोड सीटों पर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी और जनता दल-सेक्युलर के साथ मतभेदों पर भी समिति की बैठक में चर्चा होगी।

पिछले महीने माकपा ने विष्णुपुर (पश्चिमी) विधानसभा सीट उपचुनाव में तृणमूल कांग्रेस के हाथों 30,395 मतों से गंवा दी थी। कांग्रेस ने इस चुनाव में अपना उम्मीदवार वापस ले लिया था। माकपा ने यह सीट वर्ष 2006 के चुनाव में 4,250 मतों से जीती थी।

जनवरी में तृणमूल कांग्रेस ने भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के उम्मीदवार को राजनीतिक रूप से संवेदनशील नंदीग्राम विधानसभा उपचुनाव में 39,551 मतों से पराजित किया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+