आत्मदाह करने वाले तमिल के अंतिम संस्कार में हजारों की भीड़
लंदन, 7 मार्च (आईएएनएस)। श्रीलंका में तमिलों के खिलाफ सेना की कार्रवाई के विरोध में पिछले महीने जेनेवा में आत्मदाह करने वाले तमिल के अंतिम संस्कार में शनिवार को लंदन में हजारों लोग एकत्र हुए।
मुरुगथासन वर्नाकुलसिंघम (26 वर्ष) ने 19 फरवरी को जेनेवा में संयुक्त राष्ट्र भवन के सामने आत्महत्या कर ली थी। पूरी दुनिया में तमिल श्रीलंका में तमिलों के दमन के खिलाफ विरोध जता रहे हैं। एक तमिल ने पिछले महीने ब्रिटिश प्रधानमंत्री कार्यालय के सामने आत्महत्या का प्रयास किया था।
पश्चिमी लंदन के नार्थोल्ट में कड़ी सुरक्षा के बीच हुए अंतिम संस्कार में ब्रिटेन और पूरे यूरोप से बड़ी संख्या में तमिल एकत्र हुए।
अंतिम संस्कार में शामिल हुए लोग काले कपड़े पहने हुए थे। आयोजकों ने कहा कि दिन के खत्म होने से पहले वे 20,000 लोगों के आने की उम्मीद कर रहे हैं।
पुलिस ने सुरक्षा के लिए यातायात रोक दिया और स्थानीय भूमिगत रेल स्टेशन को बंद कर दिया।
इस अवसर पर एकत्र लोगों को कई ब्रिटिश सांसदों ने संबोधित किया, इनमें डान बटलर, वीरेंद्र शर्मा, स्टीफन पाउंड और जान मैकडोनल शामिल थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे


Click it and Unblock the Notifications