केरल में कांग्रेस उम्मीदवारों के चयन को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया शुरू
उन्होंने बताया कि पार्टी महासचिव मोहसिना किदवई के नेतृत्व में नौ सदस्यीय नेताओं का एक दल उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया को प्रदेश स्तर पर अंतिम रूप देने में जुटा हुआ है।
उन्होंने कहा कि उम्मीदवारों के चयन में जीताऊ फैक्टर का खासा ध्यान रखा जा रहा है।
चेन्निथला ने कहा, "इस बार हम अनुभवी उम्मीदवारों के साथ-साथ काफी संख्या में युवाओं को भी चुनाव मैदान में उतारेंगे।"
उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस इस सूची को अंतिम रूप देकर पार्टी के केंद्रीय स्क्रीनिंग समिति के पास भेजेगी। अंतिम फैसला कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी करेंगी। यह प्रक्रिया 15 मार्च तक समाप्त हो जाएगी।
कांग्रेस के एक नेता ने बताया कि इस दफा यदि उम्मीदवारों का चयन ठीक से किया गया तो पार्टी लोकसभा चुनाव में बाजी मार सकती है लेकिन पिछले चुनाव में की गई गलतियां यदि वह फिर से दोहराती है तो उसे इसका खामियाजा भी भुगतना पड़ सकता है।
गौरतलब है कि केरल में लोकसभा की कुल 20 सीटें हैं। वर्ष 2004 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस यहां से एक भी सीट नहीं जीत पाई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications