अनिवासी भारतीय महिला की हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार
पुलिस के मुताबिक कनाडा के वेंकूवर की रहने वाली कुलदीप कौर (32 वर्ष) को कुछ अज्ञात हमलावरों ने गुरुवार को उस समय गोली मार दी जब वह गुरुद्वारे जा रही थीं। कौर की मौके पर ही मौत हो गई।
कौर के पति मंजीत सिंह के अलावा उसके भाई चरनजीत सिंह और सतिंदर सिंह नाम के एक बेरोजगार युवक की गिरफ्तारी हुई है।
होशियारपुर के पुलिस प्रमुख प्रमोद बान ने संवाददाताओं को बताया, "इकबाल सिंह नाम का एक आरोपी अभी तक फरार है। मंजीत सिंह के वैंकूवर में रानी नाम की एक महिला के साथ अवैध संबंध हैं और रानी उसके बच्चे की मां भी बनने वाली है। वह रानी से शादी करना चाहता था इसलिए वह अपनी पत्नी की हत्या करना चाहता था।"
उन्होंने बताया कि कौर के नाम 400,000 डॉलर की राशि का बीमा था और मंजीत अपने भाई के साथ मिलकर बीमे की राशि भी हासिल करना चाहता था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications