पटना कला महाविद्यालय में छात्र ने छात्रा को गोली मारी
पटना के नगर पुलिस अधीक्षक (सिटी एसपी) अनवर हुसैन ने बताया कि महाविद्यालय से अपनी पढ़ाई पूरी कर चुके निशित ने शनिवार को महाविद्यालय की एक छात्रा आशा पर तीन गोलियां चलाईं। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।
उन्होंने बताया कि निशित के अनुसार उन दोनों के बीच तीन वषरें से प्रेम संबंध चल रहा था। इसी बीच आशा निशित से दूरी बनाने लगी जो निशित को नागवार गुजरा और उसने आशा को गोली मार दी।
हुसैन ने बताया कि निशित को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा उससे हथियार भी जब्त कर लिया गया है जिससे गोली चलाई गई थी। निशित ने अपना जुर्म कुबूल कर लिया है।
उन्होंने बताया कि इस मामले की एक प्राथमिकी कोतवाली थाना में दर्ज करा दी गई है तथा गंभीर रूप से घायल आशा को पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications