विरोध प्रदर्शन के बाद 2 तिब्बती महिलाएं गिरफ्तार
बीजिंग, 7 मार्च (आईएएनएस)। चीन के सिचुआन प्रांत में दो तिब्बती महिलाओं को अलगाववादी प्रदर्शन करने के कारण गिरफ्तार किया गया है। यह जानकारी तिब्बत समर्थक एक समूह ने शनिवार को दी।
इंटरनेशनल कैम्पेन फॉर तिब्बत ने कहा कि एक 20 वर्षीय नन और 36 वर्षीय महिला को गांजी में निर्वासित धर्मगुरु दलाई लामा की तिब्बत वापसी, तिब्बतियों के मानवाधिकारों का सम्मान, धार्मिक स्वतंत्रता और राजनीतिक कैदियों को रिहा करने की मांग वाले पर्चे फेंकने के कारण गुरुवार को गिरफ्तार किया गया।
उनके कहां ले जाया गया है इसका अभी कोई पता नहीं है।
उल्लेखनीय है कि तिब्बत के विद्रोह की वर्षगांठ के मौके पर पिछले वर्ष 10 मार्च को ल्हासा में दो दशकों के सबसे भारी चीन विरोधी प्रदर्शन हुए थे। इन दंगों के बाद करीब 1000 तिब्बतियों को गिरफ्तार किया गया और उनमें से 76 को आजीवन कारावास से पांच साल की जेल की सजा दी गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications