जिम्बाब्वे के नए प्रधानमंत्री दुर्घटना में घायल, पत्नी की मौत

हरारे, 7 मार्च (आईएएनएस)। जिम्बाब्वे के नए प्रधानमंत्री मोर्गन त्सवांगिरइ शुक्रवार देर रात एक कार हादसे में घायल हो गए जबकि उनकी पत्नी सुजेन की मौत हो गई। उनकी पार्टी मूवमेंट फॉर डेमोक्रेटिक चेंज(एमडीसी)ने संदिग्ध हालात में हुई इस घटना की पुष्टि करते हुए इसके पीछे किसी षडयंत्र की आशंका जाहिर की है।

समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार यह हादसा हरारे से करीब 100 किलोमीटर दक्षिण में बहुत खतरनाक समझे जाने वाले रास्ते पर हुआ। एमडीसी के सदस्य एडी क्रॉस ने बताया कि उनकी कार को एक ट्रेलर ने टक्कर मार दी। इस हादसे में त्सवांगिरइ घायल हो गए जबकि उनकी पत्नी का निधन हो गया।

त्सवांगिरइ और उनकी पत्नी देश के दक्षिण-पूर्व हिस्से में एक पार्टी रैली को संबोधित करने जा रहे थे। क्रॉस ने बताया,"इस घटना से त्सवांगिरइ को गहरा सदमा पहुंचेगा। उनकी शादी 1978 में हुई थी और उनके छह बच्चे थे।"

उन्होंने बताया कि सूजेन ने राजनीति में कोई भूमिका नहीं निभाई लेकिन वह सार्वजनिक समारोहों में त्सवांगिरइ के साथ रहती थीं। घटना के फौरन बाद एक जांच दल घटनास्थल पर भेज दिया गया था। उसने बताया कि कार का बायां टायर फट गया था।

वे लोग घटनास्थल की फोटो खींच रहे थे और वीडियो तैयार कर रहे थे, तभी पुलिस ने आकर सबकुछ अपने में कब्जे में कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि पार्टी को यह बात सही नहीं लगी।

इस सड़क हादसे को एमडीसी में संदेह की नजरों से देखा जा रहा है। त्सवांगिरइ ने महज 24 दिन पहले ही सत्तारूढ़ जेडएएनयू (पीएफ) पार्टी के साथ समझौते के बाद प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+