मुलायम-कल्याण की दोस्ती को देवबंद का समर्थन नहीं
दारुल उलूम के प्रो-वाइसचांसलर मौलाना अब्दुल खालिक मद्रासी ने आईएएनएस से कहा कि संस्थान के प्रमुख मौलाना मुजीबुर रहमान ने मुलायम सिंह के नए मित्र कल्याण सिंह को कभी भी अपना आर्शीवाद नहीं दिया, जो वर्ष 1992 में बाबरी मस्जिद को ढहाने के समय उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री थे।
मौलाना मद्रासी ने टेलीफोन से कहा कि मौलाना रहमान ने कभी भी मुलायम को आश्वासन नहीं दिया, इसका साधारण कारण है कि देवबंद किसी भी प्रकार की राजनीति चर्चा या उसे प्रोत्साहन देने में विश्वास नहीं करता।
देवबंद के रेक्टर मौलाना रहमान ने मुलायम सिंह से भेंट के बाद गुरुवार को एक बयान जारी करके कहा, "राजनीति से हमारा कोई लेना देना नहीं है।"
कल्याण सिंह ने भी देवबंद के दौरे की इच्छा जताई थी लेकिन मौलाना मद्रासी ने उनके लिए संस्थान के दरवाजे बंद ही रखे।
मौलाना मद्रासी ने कहा कि कल्याण का उद्देश्य बाबरी मस्जिद के विध्वंस में अपनी भूमिका के बारे में स्पष्टीकरण जारी करना था। उन्होंने कल्याण से संस्थान को विवाद से दूर रखने की सलाह दी और कहा कि कई अन्य मंच हैं जहां से वह अपना स्पष्टीकरण जारी कर सकते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications