नागरिक की मौत पर जम्मू एवं कश्मीर विधानसभा में हंगामा

विपक्षी पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) के सदस्य विधानसभा अध्यक्ष मुहम्मद अकबर लोन के आसन के नजदीक जाकर सरकार विरोधी नारे लगाने लगे। अध्यक्ष ने सदन की कार्रवाई आधे घंटे के लिए स्थगित कर दी।

विपक्ष ने नागरिकों की हत्याओं और मानव अधिकारों का उल्लंघन रोकने में अक्षम होने का आरोप सरकार पर लगाया।

शुक्रवार को श्रीनगर में भीड़ ने सरकार पर धार्मिक मामलों में हस्तक्षेप और जेलों की खराब स्थिति का आरोप लगाते हुए उग्र प्रदर्शन किया। सुरक्षा बलों द्वारा भीड़ पर की गई फायरिंग में एक व्यक्ति की मौत हो गई।

प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पत्थर भी फेंके। संघर्ष में करीब 24 पुलिसकर्मी घायल हो गए।

कानून और संसदीय मामलों के मंत्री अब्दुल रहीम रतहर ने सदन को आश्वस्त किया कि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

मंत्री ने यह भी कहा कि कश्मीर घाटी में 21 फरवरी को सेना की गोलीबारी में मारे गए दो नागरिकों की मौत की एक जांच रिपोर्ट का भी सरकार अध्ययन कर रही है। सेना का कहना है कि मारे गए लोगों ने सेना पर गोलीबारी की थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+