शेयर बाजारों के लिए निराशाजनक रहा बीता सप्ताह (साप्ताहिक समीक्षा)

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक 'सेंसेक्स' बीते मंगलवार को तीन वर्षो के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया। बीते सप्ताह के दौरान सेंसेक्स में 565.79 अंक यानी 6.36 फीसदी की गिरावट आई और यह 8,325.82 पर बंद हुआ।

इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक 'निफ्टी' बीते सप्ताह 5.2 फीसदी गिरकर 2,620.15 पर बंद हुआ।

बीते सप्ताह बीएसई मिडकैप सूचकांक में 172 अंक अथवा 6.24 फीसदी और स्मालकैप सूचकांक में 194.28 अंक यानी 6.25 फीसदी की गिरावट आई।

राजधानी स्थित ब्रोकरेज फर्म एसएमसी ग्रुप के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जगन्नाधम थुनुगुंतला ने कहा, "इस सप्ताह भी निवेशकों ने बिकवाली की जिससे बाजार लुढ़के। शुक्रवार की बढ़त मुख्यत: शार्ट कव्हरिंग की वजह से आई।"

उन्होंने आशंका जताई की आने वाले सप्ताहों में भी बाजार में गिरावट आ सकती है।

इससे पहले सोमवार को बाजारों ने निराशाजनक शुरुआत की और सेंसेक्स 284.53 अंक यानी 3.2 फीसदी व निफ्टी 3.22 फीसदी नीचे बंद हुए।

मंगलवार को सेंसेक्स गिरकर तीन वर्षो के निचले स्तर पर पहुंच गया। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 179.79 अंक यानी 2.09 फीसदी गिरकर 8,427.29 पर व निफ्टी 1.95 फीसदी गिरकर 2,622.4 पर बंद हुआ।

बुधवार को सेंसेक्स में हल्की बढ़त आई और यह 19.2 अंक यानी 0.23 फीसदी ऊपर 8,446.49 पर बंद हुआ। इसी तरह निफ्टी बुधवार को 0.87 फीसदी की तेजी के साथ 2,645.2 पर बंद हुआ।

गुरुवार को बाजार एक बार फिर फिसल गए और सेंसेक्स 248.57 अंक यानी 2.94 फीसदी गिरकर 8,197.92 पर तथा निफ्टी 2.59 फीसदी गिरकर 2,576.7 पर बंद हुआ।

सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिन शुक्रवार को बाजार को कुछ राहत मिली और सेंसेक्स 127.9 अंक यानी 1.56 फीसदी की बढ़त के साथ 8,325.82 पर और निफ्टी 1.64 फीसदी की तेजी के साथ 2,619.05 पर बंद हुआ।

सप्ताह के दौरान सिप्ला, अंबुजा सीमेंट, विप्रो, हिंडाल्को और ग्रासिम आदि कंपनियों के शेयरों की कीमतों में उछाल आया जबकि रिलायंस कैपिटल, आईसीआईसीआई बैंक, रैनबेक्सी लेबोरेटरीज, टाटा पॉवर और हिंदुस्तान यूनीलीवर के शेयरों की कीमतों में गिरावट आई।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+