ढाका विद्रोह : मारे गए अफसरों के परिवारों की निष्पक्ष जांच की मांग
समाचार पत्र 'डेली स्टार' ने शनिवार को कहा कि शोकाकुल परिजनों जिनमें महिलाएं और स्कूल की छात्राएं भी शामिल थीं, ढाका के जहांगीर गेट से प्रधानमंत्री कार्यालय तक श्रृंखला बनाई।
यूनाइटेड न्यूज ऑफ बांग्लादेश (यूएनबी) के अनुसार अवकाश प्राप्त सैनिक अधिकारियों द्वारा आयोजित एक श्रद्धांजलि समारोह में 25-26 फरवरी के विद्रोह के अपराधियों और सूत्रधारों को तत्काल गिरफ्तार करके मुकदमा चलाने की मांग की गई।
उधर प्रधानमंत्री शेख हसीना की सरकार ने शुक्रवार को अपराधियों पर मुकदमा चलाने के लिए एक विशेष न्यायाधिकरण के गठन की घोषणा की।
कानून, न्याय और संसदीय मामलों के मंत्री शफीक अहमद ने कहा कि जांच से ही पता चलेगा कि केवल बीडीआर जवान ही इन हत्याओं में शामिल थे या फिर जैसा कि आरोप लगाया जा रहा है बाहरी लोग भी इसमें शामिल थे।
सरकार कम वेतन और काम की स्थितियों को लेकर हुए विद्रोह की जांच के लिए अमेरिकी संघीय जांच ब्यूरो की सहायता चाहती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications