मुंबई हमले ने दिखाया, जेहादियों पर पाक का नियंत्रण नहीं : अमेरिकी विशेषज्ञ
वाशिंगटन, 7 मार्च (आईएएनएस)। अमेरिका के एक अग्रणी सुरक्षा विश्लेषक ने कहा कि पाकिस्तान स्थित आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा द्वारा नवंबर में मुंबई पर हमले ने यह स्पष्ट कर दिया कि जेहादियों पर से इस्लामाबाद का नियंत्रण समाप्त हो गया है।
समाचार चैनल सीएनएन के राष्ट्रीय सुरक्षा विश्लेषक पीटर बर्गेन स्वाट्र्ज ने कांग्रेस की एक समिति के सामने कहा कि मुंबई हमले ने भी स्पष्ट कर दिया है कि किस प्रकार 9/11 के बाद से पाकिस्तान में जेहादी संस्कृति में बदलाव आया है।
उन्होंने कहा कि लश्कर-ए-तैयबा पर जनवरी 2002 से प्रतिबंध है। इसके बावजूद मुंबई पर हमले को पाकिस्तान रोक नहीं सका।
अफगानिस्तान और पाकिस्तान पर एक सुनवाई के दौरान स्वाट्र्ज ने कहा कि मुंबई हमले ने स्पष्ट कर दिया कि जेहादियों पर से पाकिस्तान का नियंत्रण समाप्त हो गया है जो कश्मीर मुद्दे को सुलझाने के भारत-पाकिस्तान के प्रयासों को विफल करना चाहते हैं।
एक और गवाह सेंट्रल इंटेलीजेंस एजेंसी (सीआईए) के पूर्व कर्मचारी 28 वर्षीय पॉल आर. पिलर ने कहा कि लश्कर के पाकिस्तान सरकार के साथ संबंधों के पुख्ता प्रमाण हैं। पाकिस्तान सरकार लश्कर को भारतीय कश्मीर में आतंकवाद जारी रखने के एक उपयोगी औजार के रूप में देखती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।