पाकः अगवा यूएन अधिकारी की खबर मिली

पाकिस्तान के दक्षिणी प्रांत बलूचिस्तान में संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी एजेंसी (यूएनएचसीआर) के प्रमुख सोलेस्की का प्रांतीय राजधानी क्वे टा से दो फरवरी को बंदूकधारियों ने अपहरण कर लिया था।
कुरैशी ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र के वरिष्ठ अधिकारी के अपहरणकर्ताओं की पहचान कर ली गई है और सरकारी एजेंसियों ने पूरे क्षेत्र को घेर लिया है। सरकार जल्दबाजी में ऐसा कोई कदम नहीं उठाना चाहती जिससे अधिकारी की जान को खतरा हो।
बलूचिस्तान लिबरेशन यूनाइटेड फ्रंट ने पिछले महीने अपहरण की जिम्मेदारी ली थी। उसने सोलेस्की की रिहाई के बदले 1100 कैदियों को रिहा करने की मांग की है। ऐसा नहीं होने पर अगवा संयुक्त राष्ट्र अधिकारी की हत्या की धमकी दी गई है।
प्रांतीय सरकार ने गुरुवार को एक बयान में कहा कि वह बलूचिस्तान लिबरेशन यूनाइटेड फ्रंट की मांगों पर विचार कर रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications