हमले में भारत का हाथ नहीं: पाक

हमले से संबंधित चल रही जांच में अलकायदा का हाथ होने की बात सामने आई है। पाकिस्तान के गृह मंत्री रहमान मलिक ने संवाददाताओं से कहा कि लाहौर हमले के पीछे अलकायदा का हाथ हो सकता है। साथ ही उन्होंने साजिशकर्ताओं को पहचान लिए जाने की बात भी कही।
उन्होंने यह भी कहा कि जांचकर्ताओं को हमले में भारत की संलिप्तता का कोई सबूत नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि प्राथमिक जांच रिपोर्ट शुक्रवार तक तैयार हो जाएगी। मलिक ने इस मामले में लिट्टे के शामिल होने संबंधी अटकलों को भी खारिज कर दिया।
गौरतलब है कि मंगलवार को श्रीलंका टीम पर हुए हमले के बाद कुछ पाक मंत्रियों और पुलिस अधिकारियों ने इस हमले में भारत का हाथ होने की बात कही थी।
खुद मलिक ने भी कहा था कि उन्हें हमले में विदेशी हाथ होने का संदेह है लेकिन जब तक कोई सबूत नहीं मिल जाता वे इस बारे में कुछ नहीं कहना चाहेंगे।


Click it and Unblock the Notifications