यूरोप दौरे पर निकलेंगे ओबामा

समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार ओबामा की ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी और चेक गणराज्य की यात्रा 31 मार्च से पांच अप्रैल तक चलेगी। इस दौरान वह लंदन में विश्व की प्रमुख अर्थव्यवस्था वाले देशों के एक सम्मेलन में हिस्सा लेंगे।
व्हाइट हाउस ने गुरुवार को इस संबंध में जानकारी दी। लंदन के बाद ओबामा नाटो के सम्मेलन में हिस्सा लेने फ्रांस और जर्मनी रवाना होंगे। प्राग में वह यूरोपीय संघ की बैठक में भी हिस्सा लेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications