कुंदरा बने अमेरिका के सीआईओ

ओबामा ने बृहस्पतिवार को जारी एक बयान में कहा कि बतौर सीआईओ कुंदरा अमेरिकी सरकार के बेहतर संचालन में अहम भूमिका निभाएंगे। तकनीकी क्षेत्र में उनका गहरा अनुभव सरकारी कामकाज में लागत कम करने में भी काफी फायदेमंद होगा।
सीआईओ राष्ट्रपति के तकनीकी एजेंडा को आगे बढ़ाने के लिए मुख्य तकनीकी अधिकारी के काम में सहयोग करता है। नई दिल्ली में जन्मे कुंदरा ने मैरीलैंड विश्वविद्यालय से मनोविज्ञान में विज्ञान स्नातक और सूचना तकनीक में स्नातकोत्तर की उपाधि हासिल की है। वह वर्जीनिया विश्वविद्यालय के सोरेनसेन इंस्टीट्यूट फॉर पालिटिकल लीडरशिप के भी स्नातक हैं।


Click it and Unblock the Notifications