लालू ने कहा तमाशा कर रहे हैं नितीश

लालू ने कहा कि लालू इस तरह के कार्य कर तमाशा कर रहे हैं और गरीबों की पीठ पर सवारी कर रहे हैं।
पटना स्थित जयप्रकाश नारायण हवाई अड्डे पर दिल्ली जाने के क्रम में गुरुवार को उन्होंने मुख्यमंत्री के द्वारारिक्शा की सवारी कर फिल्म देखने जाने पर टिप्पणी करते हुए कहा कि वे अब तमाशा कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि यही नितीश के लिए सही जगह है।
लालू ने कहा कि मुख्यमंत्री अब गरीबों की पीठ पर सवारी कर रहे हैं तथा सुरसा की तरह मुंह खोले हुए हैं। उन्होंने दोहराया कि राज्य सरकार केन्द्र सरकार द्वारा दी जाने वाली विकास की राशि को ही खर्च नहीं कर पायी और विकास का ढिंढोरा पीट रही है।
उन्होंने दावा किया कि अगामी लोकसभा चुनाव में संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन बिहार में अच्छा प्रदर्शन करेगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications