भाजपा में शामिल हुईं निर्मला वेंकटेश

कर्नाटक विधान परिषद की पूर्व सदस्य वेंकटेश ने मेंगलोर के एक पब में दक्षिणपंथी हिंदू संगठन श्रीराम सेना के कार्यकर्ताओं के युवा महिलाओं पर हमले के संबंध में अपनी विवादास्पद रिपोर्ट पर केंद्रीय महिला और बाल विकास मंत्री रेणुका चौधरी से विवाद में उलझने के बाद 28 फरवरी को कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया।
भाजपा महिला मोर्चा की महासचिव मंगला श्रीधर ने पार्टी कार्यालय में संवाददाताओं को बताया कि निर्मला को भाजपा में शामिल किया गया है और वह लोकसभा चुनावों में कांग्रेस के खिलाफ पार्टी का प्रचार करेंगी।
उल्लेखनीय है कि निर्मला ने 28 फरवरी को शहर में भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी से भेंट की थी। वेंकटेश ने कहा कि वह टिकट मिलने पर राज्य के किसी भी निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ने को तैयार हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications