दक्षिण और उत्तर कोरिया आमने-सामने

दक्षिण और उत्तर कोरिया आमने-सामने

उत्तर कोरिया ने कहा था कि वह दक्षिण कोरियाई नागरिक विमानों की सुरक्षा की गारंटी नहीं दे सकता. इस कारण दो विमानसेवाओं ने अपने विमानों का रास्ता बदल दिया गया था.

दक्षिण कोरिया और अमरीका के साझा सैनिक अभ्यास को लेकर भी तनाव बढ़ रहा है. क्योंकि उत्तर कोरिया ने चेतावनी दी थी कि इस साझा अभ्यास के कारण सैनिक संघर्ष हो सकता है.

बीबीसी संवाददाताओं का कहना है कि उत्तर कोरिया हर साल होने वाले इस सैनिक अभ्यास का विरोध करता है लेकिन इस बार दोनों देशों के रिश्ते ज़्यादा ही कड़वे हैं.

बयान

दक्षिण कोरिया से जाने और वहाँ आने वाले क़रीब 30 विमान उत्तर कोरिया के हवाई क्षेत्र से होकर गुज़रते हैं. उत्तर कोरिया के ताज़ा बयान के बाद दक्षिण कोरिया ने एक बयान जारी किया है.

नागरिक विमानों के बारे में ऐसे बयान देना न सिर्फ़ अंतरराष्ट्रीय क़ानून की अवहेलना है बल्कि मानवता के ख़िलाफ़ भी है. क्योंकि ये विमान अंतरराष्ट्रीय नियमों के तहत उड़ान भरते हैं दक्षिण कोरिया

नागरिक विमानों के बारे में ऐसे बयान देना न सिर्फ़ अंतरराष्ट्रीय क़ानून की अवहेलना है बल्कि मानवता के ख़िलाफ़ भी है. क्योंकि ये विमान अंतरराष्ट्रीय नियमों के तहत उड़ान भरते हैं

इस बयान में दक्षिण कोरिया ने कहा है- नागरिक विमानों के बारे में ऐसे बयान देना न सिर्फ़ अंतरराष्ट्रीय क़ानून की अवहेलना है बल्कि मानवता के ख़िलाफ़ भी है. क्योंकि ये विमान अंतरराष्ट्रीय नियमों के तहत उड़ान भरते हैं.

सियोल से बीबीसी संवाददाता जॉन सडवर्थ का कहना है कि पूर्वी अमरीका जाने वाले विमान उत्तर कोरिया के हवाई क्षेत्र से होकर ही गुज़रते हैं.

पिछले दो सप्ताह के दौरान कोरियन एयर और एशियन एयरलाइंस ने क़रीब 200 विमानों का रास्ता बदला है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+