128 अंक ऊपर बंद हुआ सेंसेक्स

बंबई स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक 'सेंसेक्स' गुरुवार के मुकाबले शुक्रवार को 94.17 अंकों की गिरावट के साथ 8,103.75 पर खुला था। दिन के कारोबार के बाद यह 127.90 अंक यानी 1.56 फीसदी की तेजी के साथ 8,325.82 पर बंद हुआ।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक 'निफ्टी' 0.05 अंक की मामूली तेजी के साथ 2,576.75 पर खुला था। कारोबार खत्म होने पर यह 43.45 अंकों यानी 1.69 फीसदी की बढ़त के साथ 2,620.15 पर बंद हुआ।
बीएसई में कारोबार नकारात्मक रहा और पहले 15 मिनट के कारोबार के दौरान यहां 997 कंपनियों के शेयरों की कीमतों में गिरावट आई जबकि महज 1417 कंपनियों के शेयरों की कीमतों में तेजी आई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications