राजू के भाई को मिली अग्रिम जमानत

बुधवार को जमानत याचिका पर सुनवाई करने के बाद गुरुवार को चौथे अतिरिक्त मेट्रोपोलिटन सत्र न्यायाधीश टी. ईश्वरा राव ने यह फैसला सुनाया।
रामलिंगा राजू द्वारा स्थापित एसआरएसआर एडवाइजरी सर्विसिज का चेयरमैन सूर्यनारायण सत्यम घोटाले की जांच में नाम आने के बाद से फरार था।
बचाव पक्ष के वकील बी. विजयासेन रेड्डी ने कहा कि केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) सूर्यनारायण को केवल इस आशंका पर गिरफ्तार करना चाहती थी कि वह सत्यम घोटाले में शामिल हो सकता है।
अभियोजन पक्ष ने कहा कि जमानत याचिका खारिज कर दी जाना चाहिए क्योंकि उसकी गिरफ्तारी से कई नए तथ्य उजागर हो सकते हैं। वह रामलिंगा राजू द्वारा स्थापित 357 कंपनियों में से 50 का निदेशक था।
अभियोजन पक्ष ने यह भी कहा कि आंध्र प्रदेश पुलिस की अपराध जांच विभाग (सीआईडी) जो पहले मामले की जांच कर रही थी, ने सूर्यनारायण राजू के कब्जे से भारी मात्रा में कागजात जब्त किए हैं।
इससे पहले एसआरएसआर के महाप्रबंधक डी. गोपालकृष्णम राजू, जिसे धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार किया गया था, जमानत दी जा चुकी है। उसने सीआईडी के समक्ष स्वीकार किया था कि वह सूर्यनारायण राजू के आदेश पर रिकार्ड्स हटा रहा था।
उल्लेखनीय है कि अदालत ने 13 फरवरी को सूर्यनारायण राजू की अग्रिम जमानत की याचिका खारिज कर दी थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications