होंडा ने बेची फार्मूला वन टीम

होंडा ने वैश्विक वित्तीय संकट के कारण दिसंबर में फार्मूला वन की दुनिया से हाथ खींच लिया था। होंडा का यह फैसला फार्मूला वन जगत के लिए बड़ा झटका था क्योंकि इसके बाद से अत्यधिक खर्च वाले इस खेल आयोजन पर भी वित्तीय संकट की मार पड़ने की आशंका जताई जाने लगी थी।
होंडा द्वारा हाथ खींचे जाने के बाद से इंग्लैंड के बर्कले शहर से अपनी गतिविधि चलाने वाली होंडा रेसिंग फार्मूला वन टीम (एचआरएफ1) अस्तित्व बचाने के लिए संघर्ष कर रही थी।
होंडा की ओर से जारी बयान में कहा गया है, "होंडा जीपी होल्डिंग्स लिमिटेड के पास मौजूद एचआरएफ1 के सभी शेयर ब्राउन को बेच दिए गए हैं।" टीम का मालिकाना हक हासिल करने के बाद ब्राउन ने कहा कि पिछले कुछ महीने इस टीम के लिए काफी खराब रहे हैं लेकिन अब स्थिति सुधरती दिख रही है। अब इस टीम का भविष्य संवारा जा सकता है।
होंडा की मोटर स्पोर्ट्स प्रबंधन समिति के प्रबंध अधिकारी हिरोशी ओशीमा ने कहा, "हम ब्राउन के हाथों कंपनी के शेयर बेचकर खुश हैं। हम इस टीम के भविष्य को लेकर काफी चिंतित थे और गहन शोध के बाद हमने पाया कि इसका भविष्य ब्राउन के हाथों में सुरक्षित है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications