जिम्बाब्वे से प्रतिबंध हटाने की अमेरिका की कोई योजना नहीं

वाशिंगटन, 6 मार्च (आईएएनएस)। अमेरिकी विदेश विभाग का कहना है कि जब तक जिम्बाब्वे के राष्ट्रपति राबर्ट मुगाबे राजनीतिक दमन समाप्त नहीं कर देते, तब तक इस अफ्रीकी देश के खिलाफ प्रतिबंध लागू रहेंगे।

समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार विदेश विभाग के कार्यकारी उप प्रवक्ता गोर्डन डुगुइड ने गुरुवार को कहा कि मुगाबे को राजनीतिक कैदियों की रिहाई और असंतुष्टों के खिलाफ हिंसा और उन्हें धमकाना बंद करना चाहिए। मुगाबे को इस वर्ष के आंरभ में हुए सत्ता साझेदारी के समझौते पर भी प्रतिबद्ध रहना चाहिए।

प्रवक्ता ने कहा कि अमेरिका को नहीं लगता कि इस समय प्रतिबंध हटाने से कोई मदद मिलेगी। क्योंकि जहां तक मुगाबे पक्ष का सवाल है गठबंधन सरकार के मसले पर कोई बदलाव सामने नहीं आया है।

उल्लेखनीय राष्ट्रपति बराक ओबामा ने बुधवार को जिम्बाब्वे के खिलाफ प्रतिबंध एक वर्ष बढ़ाने का आदेश दिया था। पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति जार्ज बुश ने वर्ष 2003 में मुगाबे और उनके शीर्ष अधिकारियों पर यात्रा और संपत्ति जब्त करने का प्रतिबंध लगाया था। इनको 2005 और 2008 में आगे बढ़ाया गया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+